फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   25-year-old girl dies after being hit by a stone falling from a hill

पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 25 वर्षीय युवती की हुई मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
25-year-old girl dies after being hit by a stone falling from a hill
दीपा बिष्ट(फाइल) - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। बीमार मां से मिलने धारचूला आ रही सुवा निवासी दीपा बिष्ट (25 वर्ष) निगालझाड़ी के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से 300 मीटर गहरी खाई में गिर गई। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दीपा महाविद्यालय बलुवाकोट में बीए अंतिम वर्ष में अध्ययनरत थी।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी रुकुम बिष्ट और हरीश बिष्ट ने बताया कि दीपा सात नवंबर को अपनी बीमार मां से मिलने के लिए सुवा से धारचूला के लिए निकली थी। जब युवती धारचूला नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसके दोस्तों और रिश्तेदारों से पूछताछ की। कुछ जानकारी नहीं मिलने के बाद दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ग्रामीणों ने दीपा की खोजबीन की तो निगालझाड़ी के पास 300 मीटर गहरी खाई में उसका शव मिला। आठ नवंबर को रात नौ बजे शव पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी धारचूला लाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुरेश जेठा ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए बताया कि तवाघाट से सोबला की सड़क की हालत काफी खराब है। कुछ माह पूर्व भी इस सड़क पर पत्थर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हुई। सुरेश जेठा ने प्रशासन से मृतक युवती को मुआवजा देने की मांग की। साथ ही उन्होंने प्रशासन से सड़क में सुधार की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed