फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   25 thousand vaccination will be done on the birthday of the Prime Minister in Pithoragarh

पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया जाएगा 25 हजार वैक्सीनेशन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
25 thousand vaccination will be done on the birthday of the Prime Minister in Pithoragarh
25 thousand vaccination will be done on the birthday of the Prime Minister in Pithoragarh - फोटो : PTI
पिथौरागढ़। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीमांत जिले के आठों विकासखंडों में 25 हजार लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। टीकाकरण के लिए 107 सेशन साइट बनाई गई हैं। इसके लिए प्रत्येक तीन सेशन साइट में 321 कार्मियों की तैनाती और तीन जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

टीकाकरण के लिए जिले को तीन जोन और 53 सेक्टरों में बांटा गया है। टीकाकरण सुबह आठ बजे से शुरू होगा। सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने बताया कि वैक्सीनेशन कार्य का सभी सेशन साइट पर पहुंचकर निरीक्षण के साथ ही प्रत्येक दो घंटे में कुल वैक्सीनेशन की सूचना जिला मुख्यालय में स्थापित कोविड नियंत्रण कक्ष को उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 107 सेशन साइट (कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर) बनाए गए हैं। इस विशेष अभियान के लिए तीन जोनल मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

तहसील डीडीहाट, मुनस्यारी और धारचूला के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत मर्तोलिया, गंगोलीहाट और बेड़ीनाग के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मदन सिंह बोनाल और पिथौरागढ़, मूनाकोट और कनालीछीना के लिए अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आरके जोशी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसके अतिरिक्त जिले के आठों विकासखंडों में कुल 53 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जिसमें विकासखंड विण, मूनाकोट, कनालीछीना, डीडीहाट में छह और धारचूला, मुनस्यारी में पांच, बेड़ीनाग में नौ, गंगोलीहाट में 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं। सभी एसडीएम को तहसील क्षेत्र के लिए इंसिडेंट कमांडर बनाया गया है। सभी वैक्सीनेशन सेंटरों में पहली और दूसरी डोज लगाई जाएगी। डीएम डॉ. आशीष चौहान ने वैक्सीनेशन के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed