{"_id":"5877b47f4f1c1b7940ba8965","slug":"25-polling-stations-will-send-two-evms","type":"story","status":"publish","title_hn":"25 मतदान केंद्रों में दो-दो ईवीएम भेजेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
25 मतदान केंद्रों में दो-दो ईवीएम भेजेंगे
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Jan 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
ईवीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र के 25 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां पोलिंग पार्टी को दो-दो ईवीएम दी जाएंगी। यह सभी मतदान केंद्र सड़क से चार किलोमीटर से ज्यादा पैदल दूरी पर हैं, यदि किसी कारणवश एक ईवीएम में खराबी आ जाए तो तत्काल दूसरी ईवीएम को चालू किया जाएगा और मतदान की प्रक्रिया में किसी प्रकार का व्यवधान नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि डीडीहाट विधानसभा क्षेत्र में 25 मतदान केंद्रों के लिए यह व्यवस्था की गई है कि पीठासीन अधिकारी दो ईवीएम लेकर जाएगा। इन मतदान केंद्रों में धुर्चू, धामीगौड़ा, गाड़गांव, भेटासेरा, उड़ाई, चनौली, आणागांव, अमाली, बजानी, बारमो, पत्थरकोट, कौली, गराली, जमतड़ी, सौगांव, लधड़ा, मनकोट, दोबांस, काणाधार, ख्वांकोट, रणुवा, बथोली, कूटा कन्याल, चामा और पमस्यारी शामिल हैं। ज्यादा दूर के मतदान केंद्रों के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट भी एक ही तैनात होगा।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के नौ मतदान केंद्रों पर भी ऐसी व्यवस्था रहेगी
पिथौरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के नैनीभनार, कनारीपाभै, पापला, सिलिंगया, हल्दू, सेल, मेल्कू, क्वारबन और तड़ेमिया में भी पोलिंग पार्टी को एक-एक अतिरिक्त ईवीएम दी जाएगी। यह मतदान केंद्र भी चार किलोमीटर से ज्यादा पैदल रास्ते पर स्थित हैं। ज्यादा दूर के मतदान केंद्र में एक ही सेक्टर मजिस्ट्रेट काम देखेगा।
विज्ञापन