{"_id":"59d11e824f1c1bcc538b52ae","slug":"24-people-donated-blood-in-pithoragarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में 24 लोगों ने रक्तदान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में 24 लोगों ने रक्तदान किया
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 01 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में रक्तदान करते केमिस्ट एसोसिएशन के सदस्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व रक्तदाता दिवस पर रविवार को यहां 24 लोगों ने रक्तदान किया और कई लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीकरण कराया। रक्तदान में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर आयोजित गोष्ठी में रक्तकोष प्रभारी डा. नरेंद्र शर्मा ने रक्तदान की उपयोगिता और महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कोई भी स्वस्थ व्यक्ति रक्तदान कर सकता है।
विज्ञापन
डा. शर्मा ने बताया कि एकत्रित रक्त का उपयोग पिथौरागढ़ और चंपावत जिले में गंभीर रोगियों के उपयोग में लाया जाएगा। शिविर में केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, सचिव राजेंद्र पंत, भूपेश पंत, रेडक्रास सोसायटी के महेश मखौलिया, महेश पंत ने सहयोग दिया। रक्तदान कराने में पूनम खत्री, नरेंद्र नगरकोटी, मनीष कसनियाल ने मदद की। बाद में सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और प्रतीक चिन्ह भी दिए गए। पिथौरागढ़ के रक्तकोष से ही चंपावत को भी रक्त की सप्लाई की जाती है।
विज्ञापन