{"_id":"5c1682c9bdec2253b569625d","slug":"23-year-old-woman-got-mixed-with-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 साल से लापता महिला को परिजनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 साल से लापता महिला को परिजनों से मिलाया
Sun, 16 Dec 2018 10:22 PM IST
kamlesh kamlesh
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Sun, 16 Dec 2018 10:22 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ के जाजरदेवल थाने में पुत्र कैलाश और पुलिस टीम के साथ पार्वती देवी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाजरदेवल पुलिस ने परिवार से बिछुड़ी एक महिला को 23 साल बाद उसके परिजनों से मिला दिया। यह महिला जिला मुख्यालय के नजदीक बस्ते में भटक रही थी।
विज्ञापन
जाजरदेवल पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को पालिका सभासद दीपक कापड़ी ने फोन से सूचना दी कि एक अज्ञात महिला लावारिस हालत में घूम रही है। इसकी उम्र 55 से 60 वर्ष है। सूचना मिलने पर उप निरीक्षक दीपिका बिष्ट, कांस्टेबल आन सिंह, गोविंद नेगी, शांति गिरी ने मौके पर पहुंचकर महिला से पूछताछ की। काफी पूछताछ करने पर महिला ने अपना नाम पार्वती देवी, पति का नाम टीका राम, निवासी मल्ला खतेड़ा सतगड़ (कनालीछीना) बताया। बताया कि उनका एक बेटा है, जिसका नाम कैलाश कापड़ी है।
विज्ञापन
पुलिस ने महिला के बेटे कैलाश कापड़ी से संपर्क साधा। कैलाश कापड़ी ने बताया कि उनकी मां 23 साल पहले वर्ष 1995 में घर से चली गई थीं। पुलिस ने कैलाश कापड़ी को जाजरदेवल थाने बुलाया। कैलाश ने अपनी मां को पहचान लिया। पुलिस ने पार्वती देवी को कैलाश कापड़ी के सुपुर्द कर दिया। कैलाश ने बताया कि उन्होंने कई जगह मां की खोजबीन की, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। कैलाश ने मां से मिलवाने के लिए जाजरदेवल थाना पुलिस की सराहना की। कैलाश अपनी मां पार्वती देवी को घर ले गया।
विज्ञापन