{"_id":"5da9b7608ebc3e93b95242fb","slug":"23-ko-honge-jila-praathamik-shikshak-sangathan-ke-chunaav-pithoragarh-news-hld3608510131","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 को होंगे जिला प्राथमिक शिक्षक संगठन के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 को होंगे जिला प्राथमिक शिक्षक संगठन के चुनाव
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष जितेंद्र वल्दिया।
- फोटो : PITHORAGARH
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन की जिला इकाई की बैठक में कार्यकारिणी के चुनाव समेत तमाम मुद्दों पर चर्चा की गई। 23 अक्तूबर को जिला इकाई के चुनाव संपन्न होंगे।
संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह वल्दिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला इकाई के पिछले तीन वर्षों के कार्यकाल की समीक्षा की गई। ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों ने जिला कार्यकारिणी के तीन वर्ष के कार्यकाल की सराहना की और कहा कि इस अवधि में शिक्षकों के पदोन्नति समेत तमाम मुद्दों पर कार्रवाई हुई।
जिला संगठन के निर्विरोध निर्वाचन पर संगठन के पदाधिकारी एकमत दिखे। शिक्षक संगठन के पदाधिकारियों ने वर्ष 2013 के इनकमटैक्स की कटौती के लिए अब वसूली की कार्रवाई का विरोध करते हुए कहा कि यदि किसी शिक्षक का वर्ष 2013 का इनकमटैक्स नहीं कटा है तो इसके लिए अधिकारी जिम्मेदार हैं। अधिकारियों से वसूली होनी चाहिए।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष वल्दिया ने तीन साल के कार्यकाल में मिले सहयोग के लिए आभार जताया। बताया गया कि चुनाव के लिए प्रांतीय नेतृत्व ने पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। 243 डेलीगेट्स जिला कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। जिला मंत्री जेपी वर्मा के संचालन में हुई बैठक को ब्लॉक अध्यक्ष भीमराज भंडारी, चंदन भैंसोड़ा, पंकज पंत, अशोक खड़ायत, पंकज तिवारी, कैलाश भट्ट, राजेंद्र जोशी ने विचार रखे। बैठक में शिक्षक नेता रमेश पांडेय, हरीश पांडे, रवींद्र पांडेय, त्रिलोचन जोशी, एनडी पंत, देवेंद्र बिष्ट, ममता डसीला, प्रमिला वल्दिया, दमयंती वर्मा, मनोज कुमार, ललित बसेड़ा, किशोर जोशी समेत तमाम शिक्षक मौजूद थे।