{"_id":"5c9fbbdabdec22140012d973","slug":"21553972186-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पौसा पोस्ताला के ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पौसा पोस्ताला के ग्रामीण करेंगे चुनाव का बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मोटर मार्ग नहीं बनाए जाने से आक्रोशित पौसा पोस्ताला के ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है।
ग्रामीणों ने ज्ञापन में कहा कि विधायक निधि से वर्ष 2005 में पौसा पोस्ताला सड़क का निर्माण शुरू हुआ था। पौसा तक तीन किमी सड़क काटी जाने वाली सड़क के निर्माण को बाद में लोनिवि से पीएमजीएसवाई में दे दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि इतने वर्ष बीतने के बाद सड़क आज तक पूरी नहीं बन पाई है। अधिकारियों से कई बार सड़क निर्माण की गुहार लगाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने विभागीय कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए सड़क नहीं तो वोट नहीं का नारा दिया है। वहां प्रधान त्रिलोक सिंह, तिलक सिंह मेहरा, प्रकाश बोरा, पूरन सिंह, गोपाल राम, भगवान प्रसाद, जगदीश राम आदि शामिल रहे।