फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बीमार छात्रा की मदद को जुटाई 19 हजार की धनराशि

बीमार छात्रा की मदद को जुटाई 19 हजार की धनराशि

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:21 AM IST
विज्ञापन
बीमार छात्रा की मदद को जुटाई 19 हजार की धनराशि

विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। परीक्षा के दौरान अचानक बीमार हुई राजीव गांधी नवोदय विद्यालय गंगोलीहाट की छात्रा नैना रफाल की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ है। उसका दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में उपचार चल रहा है। छात्रा की मदद के लिए विद्यालय के शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने 19 हजार की सहायता राशि जुटाई है।


दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नैना रफाल की हिंदी की परीक्षा के दौरान एकाएक तबियत बिगड़ गई थी। उसे जिला अस्पताल पिथौरागढ़ से हल्द्वानी एसटीएच रेफर किया था। गंभीर हालत देखते हुए एसटीएच से भी उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया था। इस समय दिल्ली के एक सरकारी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है। नैना के पिता महेश सिंह मजदूर हैं। तीन भाई बहनों में सबसे छोटी नैना के उपचार में धन की कमी आड़े आ रही है। इसको देखते हुए शिक्षक त्रिभुवन वर्मा, श्याम सिंह, किशन नेगी, राधाकृष्ण, विमला मेहता ने छात्र-छात्राओं की मदद से जुटाई 19 हजार रुपये की धनराशि नैना की माता दया देवी के एसबीआई नाकोट के खाता संख्या 31346242142 में भेजी। शिक्षकों ने अन्य लोगों से भी नैना के उपचार के लिए सहयोग करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed