{"_id":"5c3b6debbdec2273a3395d97","slug":"21547398635-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचेश्वर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचेश्वर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान किया जाय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रस्तावित पंचेश्वर बांध क्षेत्र में निवास करने वाले पूर्व सैनिक सोबी चंद ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याओं का समाधान करने की मांग की है। सोबी चंद का कहना है कि सीमांत क्षेत्र आज भी सड़क, पेयजल, बिजली, स्वास्थ्य, बैंकिंग जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए तरस रहा है।
क्षेत्र के लगभग दो दर्जन गांवों में किसी तरह की सुविधा नहीं है। स्वास्थ्य सुविधा नहीं होने के कारण किसी के बीमार होने पर डोली से सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। मरीज रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं। सड़कें और बैंकिंग सुविधा नहीं होने से बुजुर्ग पेंशनरों को जिला मुख्यालय जाने के लिए मीलों की दूरी पैदल ही तय करनी पड़ती है।
शासन प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बाद भी कोरे आश्वासन दिए गए हैं। चुनावों से पहले विकास के तमाम दावे किए जाते हैं। चुनाव संपन्न होते ही वायदों को भुला दिया जाता है। उन्होंने प्रधानमंत्री से नेपाल सीमा से लगे सुविधा विहीन गांवों को विकास के लिए गोद लेने की मांग की है।