फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   थल-मुनस्यारी सड़क की दशा 31 दिसंबर तक सुधारें

थल-मुनस्यारी सड़क की दशा 31 दिसंबर तक सुधारें

Thu, 15 Nov 2018 10:36 PM IST
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
थल-मुनस्यारी सड़क की दशा 31 दिसंबर तक सुधारें
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। कुमाऊं आयुक्त राजीव रौतेला ने थल-मुनस्यारी सड़क की दशा सुधारने के लिए 31 दिसंबर तक का समय लोनिवि के अधिकारियों को दिया है। उन्होंने मुनस्यारी महाविद्यालय भवन निर्माण की धीमी गति पर नाराजगी जताते हुए 31 दिसंबर तक भवन के दो फ्लोरों का काम पूरा करते हुए महाविद्यालय प्रशासन को हस्तांतरित करने के निर्देश दिए हैं। महाविद्यालय भवन का 40 प्रतिशत ही काम पूरा हुआ है।
विज्ञापन


विकासखंड कार्यालय के सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए कुमाऊं आयुक्त ने कहा कि 15 दिन में थल में बड़ा साइनेज बोर्ड लगाकर उसमें थल-मुनस्यारी की दूरी, पहुंचने का समय, क्षेत्र में पड़ने वाले पर्यटक स्थल का उल्लेख करने के साथ ही सड़क पर क्रश बैरियर, पैरापिट का निर्माण करें। उन्होंने भूस्खलन क्षेत्र हरड़िया, रातीगाड़, ला, झेकला, बनिक में सुरक्षा और सड़क निर्माण के कार्यों की जानकारी ली।
विज्ञापन


आयुक्त ने जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क चौड़ीकरण में कटी जमीन का मुआवजा किसानों को देने, पर्यटक आवास गृह मुनस्यारी, बिर्थी के साथ ही पंडित नैन सिंह रावत पर्वतारोहण संस्थान के निर्माण कार्यों को तेजी से पूरा करने, मुनस्यारी की संचार व्यवस्था के संबंध में एमडी दूरसंचार से वार्ता कर संचार व्यवस्था के सुधार लाने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयुक्त ने जिले के 258 तोकों में से मात्र 30 तोकों की ही विद्युतीकरण करने, सौभाग्य योजनांतर्गत 8143 लक्ष्य के सापेक्ष वर्तमान तक मात्र 3500 संयोजन देने पर नाराजगी जताते हुए वंचित तोकों को बिजली से जोड़ने के निर्देश दिए। आयुक्त ने मुनस्यारी-मिलम पैदल मार्ग पर खर्च किए गए 10 करोड़ रुपयों की जांच के साथ ही खिलाच में गोरी नदी पर मानकों के विपरीत बनाए गए पुल की जांच करने के निर्देश दिए।


उन्होंने होम स्टे योजना का भी निरीक्षण किया। मुनस्यारी में 20 महिलाएं होम स्टे योजना चला रही हैं। बैठक में डीएम सी रविशंकर, सीडीओ वंदना, डीएफओ विनय भार्गव, केएमवीएन के महाप्रबंधक टीएस मर्तोलिया, उपनिदेशक अर्थ एवं संख्या राजेंद्र तिवारी, एसडीएम केएन गोस्वामी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed