{"_id":"5b181cef4f1c1bb0318b576d","slug":"21528306927-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए एनएच को जमीन नहीं देंगे उर्ग के ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए एनएच को जमीन नहीं देंगे उर्ग के ग्रामीण
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। उर्ग के ग्रामीण सड़क निर्माण के लिए एनएच को जमीन नहीं देंगे। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण में जमीन कटने के बाद कई परिवारों की हालत भूमिहीनों जैसी हो जाएगी।
जिलाधिकारी सी. रवि शंकर को सौंपे ज्ञापन में उर्ग के ग्रामीणों ने कहा कि गांव के बीचोबीच से सड़क का निर्माण करने के लिए नेशनल हाईवे द्वारा सर्वेक्षण और मार्किंग की गई है। खेतों के बीच से यह सड़क बनी तो कई परिवारों के कृषि योग्य खेत कट जाएंगे। ग्रामीणों का कहना था कि उनकी अधिकांश उपजाऊ जमीन भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के पास चली गई। अब बचे-खुचे खेतों में हाइवे का निर्माण करने को लेकर सर्वे की जा रही है।
गांव के अधिकांश परिवार खेतीबाड़ी और पशुपालन पर निर्भर हैं। यदि खेतों में सड़क बनी तो अधिकांश ग्रामीणों के पास कृषि योग्य जमीन पूरी तरह से समाप्त हो जाएगी। ग्रामीणों ने खेतों के बजाय किसी अन्य स्थान से सड़क की सर्वे कराने की मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में ग्राम प्रधान लीलांबर जोशी, कैलाश जोशी, जगदीश जोशी, दया किशन, दिनेश जोशी, कमलेश जोशी, बृजमोहन जोशी, नित्यानंद जोशी, सौरभ जोशी, नवीन चंद्र जोशी आदि ग्रामीण शामिल थे।