फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ग्राम पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त

ग्राम पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त

Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
Updated Wed, 16 May 2018 10:50 PM IST
विज्ञापन
ग्राम पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त
पिथौरागढ़। मनरेगा कार्यों की जांच के तहत प्रशासन ने धारचूला विकास खंड की 10 ग्राम पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। यह पर्यवेक्षक मनरेगा के कार्यों की जांच के दौरान होनी वाली जन सुनवाई पर नजर रखेंगे।
विज्ञापन


शासन के निर्देश के तहत धारचूला विकास खंड की गलाती, धारचूला देहात, राथी, जुम्मा, स्यांकुरी, बलुवाकोट, जयकोट, कालिका, ढुंगातोली, खुमती ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत हुए कार्यों की जांच होनी है। जांच टीम में शासन-प्रशासन के प्रतिनिधि के साथ ही एक गैर सरकारी सदस्य भी शामिल है। यह टीम ग्राम पंचायतों में मनरेगा के कार्यों का धरातलीय सत्यापन करेगी। रायशुमारी के साथ ही ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


इसके बाद 19 मई को ग्राम पंचायत, जबकि 20 मई को विकास खंड में गठित ज्यूरी की मौजूदगी में जन सुनवाई होगी। प्रशासन ने जन सुनवाई के लिए संबंधित ग्राम पंचायतों में पर्यवेक्षक नियुक्त कर दिए हैं। साथ ही जन सुनवाई के लिए अध्यक्ष भी घोषित कर दिए गए हैं। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बताया कि पर्यवेक्षक और अध्यक्ष की मौजूदगी में जन सुनवाई की प्रक्रिया होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed