{"_id":"598f3e004f1c1b061c8b4afc","slug":"21502559744-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज माफी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज माफी की मांग को लेकर क्रमिक अनशन जारी
Updated Sat, 12 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। कर्ज माफी की मांग को लेकर किसानों के क्रमिक अनशन को शनिवार को 19 दिन पूरे हो गए हैं। खास बात यह है कि अब तक किसानों से कर्ज माफी के मुद्दे पर किसी अधिकारी या जनप्रतिनिधि ने कोई वार्ता नहीं की है। इससे आक्रोशित किसानों ने फैसला लिया है कि 14 अगस्त को जिले के दौरे पर आ रहे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल का घेराव किया जाएगा। शनिवार को क्रमिक अनशन पर शंकर राम कोहली और दीवान सिंह मेहता बैठे।
किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने कहा कि अब आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा। शनिवार को किसानों के आंदोलन को जिला पंचायत अध्यक्ष प्रकाश जोशी, हयात सिंह, कृष्ण सिंह वल्दिया, कुंडल महर, बलवंत सिंह सौन, बहादुर सामंत, तुला सिंह, मोहन राम आदि ने समर्थन दिया। किसानों ने अनशन स्थल पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।