{"_id":"595fc5f14f1c1bdb3c8b466d","slug":"21499448817-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुनस्यारी के महिला फुटबाल खिलाड़ी हल्द्वानी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुनस्यारी के महिला फुटबाल खिलाड़ी हल्द्वानी रवाना
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। यहां से अंडर-17 उत्तराखंड महिला फुटबाल टीम के चयन के लिए 10 खिलाड़ी शुक्रवार को हल्द्वानी रवाना हो गए। हल्द्वानी में चयन आठ और नौ जुलाई को होगा। चयन होने पर यह खिलाड़ी ओड़िशा में होने वाली राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की टीम की तरफ से खेलेंगी।
बालिकाओं के साथ प्रधान गायत्री देवी और विमला देवी भी गई हैं। जोहार क्लब के अध्यक्ष खुशाल सिंह धर्मशक्तू ने उम्मीद जताई कि महिला खिलाड़ी चयन के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन करेंगी और उत्तराखंड की टीम में जरूर चयनित होंगी। चयन पर जाने से पहले बालिकाओं ने जबर्दस्त अभ्यास किया। बालिकाओं को रवाना करते समय ब्लॉक खेल समन्वयक गजराज पांगती, बीरू बुग्याल, हरीश बृजवाल आदि थे।