{"_id":"5953f1c64f1c1baa1b8b4669","slug":"21498673606-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात तीन घंटे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थल-मुनस्यारी रोड पर यातायात तीन घंटे बंद
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-मुनस्यारी रोड पर तीन घंटे यातायात बंद
मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। बनिक के पास बुधवार सुबह बड़ा पत्थर बीच रोड पर आ गिरा। इस कारण थल-मुनस्यारी रोड पर बुधवार को तीन घंटे तक यातायात बंद रहा। इस कारण सुबह आठ बजे से 11 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। दोनों तरफ से तमाम वाहन और सैकड़ों यात्री बनिक में फंसे रहे।
मुनस्यारी से लौट रहे पर्यटकों को भी बड़ी फजीहत झेलनी पड़ी। बनिक के पास पिछले महीने भी सड़क बंद हुई थी। इस स्थान पर एक ओर कठिन चट्टान और दूसरी तरफ नाला है। लोक निर्माण विभाग इस स्थान पर सड़क की सही तरीके से मरम्मत नहीं कर पाया है। इस कारण अक्सर यातायात बाधित होता रहता है।
मुनस्यारी से बुधवार सुबह जैसे ही वाहन थल की ओर निकले तो बनिक के पास रोड पर गिरे पत्थर ने उनकी राह रोक दी। लोक निर्माण विभाग ने जेसीबी भेजकर पत्थर को हटाने का प्रयास किया लेकिन पत्थर इतना बड़ा था कि उसे जेसीबी नहीं हटा सकी। बाद में पत्थर को तोड़ा गया। तब जाकर 11 बजे रोड खुल पाई।
विज्ञापन
नाचनी-बांसबगड़ रोड पर बुधवार से यातायात सामान्य हो गया है। यह सड़क मलबा आने से दो दिन से बंद थी। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय के अनुसार जिले की प्रमुख सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।
बनिक के पास सड़क पर बड़ा पत्थर गिरा
कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़-0.0 एमएम
बेड़ीनाग-8.0 एमएम
मुनस्यारी-7.0 एमएम
गंगोलीहाट-8.0 एमएम
डीडीहाट-4.0 एमएम
धारचूला-10.0 एमएम
भारी बारिश का अलर्ट जारी
पिथौरागढ़। जिला आपदा प्रबंधन विभाग ने अगले 24 घंटे में जिले के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी कर दिया है। कहा गया है कि कुछ स्थानों पर असामान्य वर्षा हो सकती है। डीएम सी रविशंकर ने सभी एसडीएम, तहसीलदारों को संवेदनशील स्थानों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं। कहा कि खतरे वाले स्थानों पर खास नजर रखी जाए।