{"_id":"595298da4f1c1b38538b46aa","slug":"21498585306-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी
पिथौरागढ़। जाजरदेवल थाना पुलिस ने शराब पीकर उत्पात मचाने, नशे में गाड़ी चलाने वालों पर शिकंजा कसने के लिए पूरे इंतजाम कर दिए हैं। अब शराबियों की अल्कोमीटर से जांच की जा रही है।
थाना क्षेत्र में अब तक तीन शराबियों और दुकानों में बैठाकर शराब पिलाने वाले तीन व्यापारियों का पुलिस एक्ट में चालान कर दिया है। पुलिस की टीम अल्कोमीटर लेकर हर सड़क पर गश्त कर रही है और वाहन चालकों की चेकिंग की जा रही है।
थाना प्रभारी दीपक बिष्ट ने बताया कि इस महीने 175 वाहन चालकों का यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान किया गया। खनन सामग्री लेकर आ रहे दो वाहन सीज किए गए। अवैध शराब की दस बोतल के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से शराब का धंधा करने वालों के खिलाफ अब सख्त कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध शराब के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।