{"_id":"595298d54f1c1b91278b4648","slug":"21498585301-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार माह न करें नशा लत छूट जाएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार माह न करें नशा लत छूट जाएगी
Updated Tue, 27 Jun 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार माह न करें नशा लत छूट जाएगी
पिथौरागढ़। अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य निषेध सप्ताह के तहत हिमालयन ग्रामोद्योग विकास संस्थान में सेमीनार का आयोजन किया गया। इस दौरान मादक पदार्थों के नुकसान के बारे में बताया गया। मुख्य अतिथि सीजेएम कुलदीप शर्मा ने कहा मदिरा, चरस, गांजे के सेवन के मामले बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा यदि चार महीने नशा करना बंद कर दिया जाए तो नशे की लत छूट जाएगी।
सहायक अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट ने कहा पहाड़ पर नशापान से महिलाएं काफी पीड़ित हैं। उन्होंने नशे का त्याग करने की अपील की। जिला समाज कल्याण अधिकारी पीबी सिंह ने कहा स्वयं नशा न कर और लोगों को नशे से दूर रहने को प्रेरित करने से नशामुक्ति अभियान में सफलता मिलेगी।
पालिका सभासद केदार सिंह लुंठी ने कहा बच्चे तक नशापान की चपेट में आने लगे हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। सभासद हयात सिंह लुंठी ने संस्था के कार्यों की सराहना की। सेमीनार का संचालन करते हुए संस्था के निदेशक कुंवर सिंह बोहरा ने बताया कि संस्था के नशामुक्ति केंद्र में नशे की गिरफ्त में आए लोगों का निशुल्क उपचार किया जाता है। इस दौरान विमला शर्मा, मोहन चंद्र, दिनेश मेहता, अंजू देवी, सुनीता कांडपाल, गुड्डू ने भी विचार रखे।