फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   सामान्य प्रेक्षक ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा

सामान्य प्रेक्षक ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 10:31 PM IST
विज्ञापन
सामान्य प्रेक्षक ने लिया चुनाव तैयारियों का जायजा
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक एसके खान ने नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्वाचन की जानकारी ली। उन्होंने मीडिया प्रमाणन एवं अनुवीक्षण कक्ष, निर्वाचन कंट्रोल रूम, जिला निर्वाचन कार्यालय का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन



विकास भवन सभागार में हुई बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने चुनाव की तैयारियों के संबंध में जानकारी दी। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्षतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 11 अप्रैल को होने वाले मतदान प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए सभी कार्मिकों की तैनाती कर दी गई है। सभी पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण भी दे दिया गया है।
विज्ञापन


ईवीएम का प्रथम रेंडमाइजेशन करने के बाद मशीनों को विधानसभा वार आवंटन कर स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिले में कुल 587 मतदेय स्थल, दो ऑक्सिलरी बूथ बनाए गए हैं। जिले में एक वर्नेबल, 69 क्रिटिकल मतदेय स्थल हैं। सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों की लोकेशन को जीपीएस ट्रैकिंग से ट्रेस किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक आरसी राजगुरु ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से सभी तैयारियां पूरी है। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने बताया जिले में आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित कराए जाने हेतु सभी विधानसभा वार कार्यवाही गतिमान है। इस दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी आरडी पालीवाल, एआरओ पिथौरागढ़ तुसार सैनी समेत सभी नोडल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed