{"_id":"5c83f873bdec221444246b9d","slug":"201552152691-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों ने तालेश्वर से बलतड़ी तक राफ्टिंग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों ने तालेश्वर से बलतड़ी तक राफ्टिंग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। बीएडीपी योजना के तहत कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा संचालित रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण पांचवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान प्रतिभागी छात्रों ने महाकाली नदी में तालेश्वर से बलतड़ी तक 11 किमी की रिवर रन का भी आनंद उठाया।
निगम के प्रबंधक साहसिक पर्यटन दिनेश गुरुरानी ने बताया कि मुनस्यारी, धारचूला और मूनाकोट के 23 प्रतिभागी छात्रों को सुबह योग और प्राणायाम कराया गया। बाद में छात्रों ने हिमालय बचाओ अभियान के अंतर्गत तालेश्वर महादेव मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाया। महाकाली नदी में राफ्टिंग से छात्र बेहद उत्साहित है। प्रशिक्षण गाइड भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, पदम सिंह, वेदप्रकाश, दीपक बिष्ट दे रहे हैं।