{"_id":"5c192da9bdec22572a20dc5a","slug":"201545153961-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थरकोट झील क्षेत्र में मलबा डालने से मंत्री नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थरकोट झील क्षेत्र में मलबा डालने से मंत्री नाराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रस्तावित थरकोट झील परिक्षेत्र में बारहमासी सड़क का मलबा डालने पर पर्यटन, सिंचाई मंत्री सतपाल महाराज और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने गहरी नाराजगी जताई। दोनों मंत्रियों ने झील क्षेत्र से मलबा शीघ्र हटाने के निर्देश दिए।
सिंचाई मंत्री महाराज और पेयजल मंत्री पंत मंगलवार को राजकीय हेलीकॉप्टर से मंगलवार सुबह करीब 10.45 बजे नैनीसैनी हवाई पट्टी पर उतरे। इसके बाद दोनों प्रस्तावित थरकोट झील का निरीक्षण करने पहुंचे। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी भट्ट ने सिंचाई मंत्री को बारहमासी सड़क का मलबा डालने की शिकायत की। उन्होंने कहा कि ठेकेदार की ओर मलबा झील क्षेत्र में डाला जा रहा है। इससे पेयजल स्रोत भी सूख गए हैं।
इस पर मंत्री महाराज और पंत ने मौके से ही एनएच के अधिकारियों को फोन पर निर्देश देते हुए मलबा शीघ्र हटाने को कहा। मंत्री महाराज ने झील निर्माण के संबंध में सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता विकास श्रीवास्तव से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि झील निर्माण के लिए टेंडर और बांड प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। भू-स्वामियों को धनराशि वितरण के बाद निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र भट्ट ने बताया कि वर्ष 1989 से ही क्षेत्र की जनता झील की मांग करती आई है।
विज्ञापन
कुमाऊं नमकीन की भी जानकारी ली
पिथौरागढ़। लंदन फोर्ट के लोकार्पण को पहुंचे पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और पेयजल मंत्री प्रकाश पंत ने किले में लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। उद्योग विभाग के स्टॉल के निरीक्षण के बाद मंत्री कुमाऊं नमकीन के स्टॉल पर पहुंचे। प्रतिष्ठान की स्वामिनी देवकी जोशी और ओमप्रकाश जोशी ने उन्हें नमकीन उद्योग के बारे में बताया। कहा कि वर्तमान में मड़ुवे की नमकीन, मड़ुवा चिप्स, भुजिया, लहसुन सेब, मक्का चिप्स, मेथी सेब, सोया चिप्स, गहत स्पाइसी, काले भट्ट की नमकीन, खट्टा मीठा, नवरत्न आदि उत्पाद बनाए जा रहे हैं। इस पर दोनों मंत्रियों ने देवकी देवी को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
बहुमंजिली पार्किंग को नहीं मिला धन
पिथौरागढ़। नगर की महत्वाकांक्षी बहुमंजिली पार्किंग का कार्य बजट के अभाव में लटक गया है। पार्किंग का निर्माण कर रही कॉक्स इंफोटेक कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर सचिन त्यागी ने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि जनवरी से धनराशि नहीं मिलने से काफी दिक्कत हो रही है। उन्होंने पार्किंग के लिए धनराशि शीघ्र जारी करने की मांग की।