{"_id":"5bfc2539bdec224155405db5","slug":"201543251257-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोर वालों ने निभाई अतिथि देवो भव की परंपरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोर वालों ने निभाई अतिथि देवो भव की परंपरा
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। प्रादेशिक सेना की भर्ती में हजारों युवाओं का हुजूम जिला मुख्यालय में उमड़ पड़ा। इससे व्यवस्थाएं धरी की धरी रह गईं। जो युवा समय पर पहुंच गए, उन्हें तो होटल और भोजन आसानी से मिल गया, लेकिन जो बाद में पहुंचे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ऐसे में सोर के वाशिंदों ने अतिथि देवो भव की परंपरा का निर्वहन करते हुए भूखे, प्यासे एवं कड़ाके की ठंड में भटक रहे सैकड़ों युवाओं के लिए व्यवस्था की।
रविवार दोपहर बाद जिला मुख्यालय में बाहर से आए युवाओं का हुजूम अचानक उमड़ने लगा। जब युवाओं से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि प्रादेशिक सेना की भर्ती के लिए वह यहां आए हैं। अपरान्ह चार बजे तक नगर के अधिकतर होटल युवाओं से खचाखच भर गए थे। इसके बाद जिसे जहां जगह मिली वह रात को सिर छुपाने के लिए वहीं बैठ गया। रात साढ़े आठ बजे कुछ लोगों ने नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत और व्यापार मंडल अध्यक्ष शमशेर महर को भटक रहे युवाओं की जानकारी दी। इस पर युवाओं के भोजन और उनके रहने की व्यवस्था की जाने लगी।
महर ने एसडीएम आरके पांडेय को भर्ती को आए युवाओं की व्यथा के बारे में बताया। इस पर उन्होंने हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने खाने की व्यवस्था कराने का अनुरोध किया। इस पर केमू स्टेशन में युवाओं के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। इसमें रंगोली स्वीट्स के रोहित साह, हनी साह, गुंजन इलेक्ट्रानिक्स के शेखर पंत, क्वांटम कोचिंग के चंद्रशेखर सामंत, कैलाश बिष्ट घातक आदि ने युवाओं को भोजन कराया। इसके बाद अपने वाहनों से युवाओं को रात्रि विश्राम के लिए रैन बसेरा और पालिका सभागार में पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां नव निर्वाचित पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत खुद युवाओं के लिए दरी और गद्दा बिछाने में जुट गए। दरी और गद्दों की व्यवस्था रामलीला कमेटी, मिलन टेंट हाउस से की गई। रैन बसेरा में 150 तो व्यापार मंडल अध्यक्ष महर के घर में 43 युवाओं के रहने की व्यवस्था की गई। होटल एसोसिएशन के राकेश देवलाल, दीपक गुप्ता आदि ने युवाओं की मदद कर दर्जनों युवाओं को पालिका हॉल में ठहराया। साथ ही पालिका की ओर से परिसर में अलाव भी जलाया गया।