{"_id":"5bfc2531bdec224162108523","slug":"201543251249-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों की हो रही बल्ले-बल्ले, हर मोहल्ले से लूट कर खा रहे रसगुल्ले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरों की हो रही बल्ले-बल्ले, हर मोहल्ले से लूट कर खा रहे रसगुल्ले
Updated Mon, 26 Nov 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। संस्कृत पुस्तकालय में आयोजित काव्य गोष्ठी में कवियों एवं रचनाकारों ने समाज में फैल रही कुरीतियों और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण घर-घर में हो रही चोरी की घटनाओं पर कटाक्ष किया। पहाड़ की शांत वादियों में बढ़ते अपराध और नशाखोरी की प्रवृति पर भी चिंता जाहिर की।
काव्य गोष्ठी की शुरुआत करते हुए डॉ.आनंद जोशी ने द्वार जन्नत के खुले हैं बेईमानों के लिए, कौड़ियों में बिक रहा ईमान दिखता है यहां, सूबे में अब अच्छा मंसूबा नहीं दिखता, ढिंढोरा पीटे हैं चोरों के निशान क्या कहने, डॉ.प्रमोद कुमार श्रोत्रिय ने हमने तो उन्हें समझकर माफ कर दिया, हमारी इंसानियत और माल पर हाथ साफ कर लिया, मनीष जोशी ने हर तरफ बस चोरी का ही शोर है, चोरी बहुत हुई न जाने कौन चोर है, लक्ष्मी आर्या ने मेरा जीवन कुरुक्षेत्र मेरी संकुचित इच्छाएं कुंती-गांधारी, हेमा थलाल ने चोर उचक्के हो चुके हैं बेलगाम, कर रहे हैं चोरियां वह सरेआम, संचालन करते हुए युवा कवि ललित शौर्य ने चोरों की हो रही बल्ले-बल्ले, हर मोहल्ले से लूट कर खा रहे रसगुल्ले प्रस्तुत की।
गोष्ठी के आयोजक डॉ.पीतांबर अवस्थी ने कहा कि कभी पहाड़ पर लोग घरों के दरवाजे खुले छोड़कर खेतों में काम करने जाते थे। आज यदि लोग एक कमरे में हैं तो दूसरे कमरे से चोरी हो जा रही है। उन्होंने चोरों के नहीं पकड़े जाने पर भी चिंता जताई।