{"_id":"5beda77bbdec22698a471654","slug":"201542301563-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैतड़ी का त्रिपुरा सुंदरी मेला शुरू, मुख्य मेला आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैतड़ी का त्रिपुरा सुंदरी मेला शुरू, मुख्य मेला आज
Updated Thu, 15 Nov 2018 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी जिले का प्रसिद्ध त्रिपुरा सुंदरी मेला शुरू हो गया है। मेले के पहले दिन सैकड़ों लोगों ने मां भगवती के दर्शन किए। मेले में शांति व्यवस्था के लिए सामान्य प्रहरी एवं सशस्त्र प्रहरी बल को तैनात किया गया है। मेले में पूजा-अर्चना के लिए देहरादून, हल्द्वानी और पिथौरागढ़ से भी दर्शनार्थी पहुंचने लगे हैं। मुख्य मेला शुक्रवार को होगा।
भारतीय सीमा से लगे नेपाल के जूलाघाट कस्बे से 18 किमी दूर स्थित द्योल नामक स्थान पर बृहस्पतिवार से छोटी जात शुरू हो गई है। पहले दिन त्रिपुरा सुंदरी मंदिर में 50 से अधिक बकरियों की बलि दी गई। मंदिर के मुख्य पुजारी लक्ष्मी दत्त भट्ट ने बताया मेले में बड़ी जात शुक्रवार को होगी। मंदिर में बृहस्पतिवार को दोपहर बाद भंडार से देवता लाए गए।
भक्तों ने रातभर हाथ में दीये लेकर मैया की स्तुति की। मेले की कमान संभाल रहे स्वयंसेवक प्रकाश थापा ने बताया कि मंदिर में अब तक कई हिस्सों से 80 से अधिक भैंसें पहुंचाए जा चुके हैं। शुक्रवार को पूजा के बाद इन भैंसों की बलि दी जाएगी। मेले के पहले दिन 20 हजार से अधिक लोगों ने माता के दर्शन किए।