फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

Sat, 07 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
पिथौरागढ़। सोशल मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट अथवा अफवाह फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ऐसे तत्वों को चिन्हित कर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह बात पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने क्राइम बैठक में कही। उन्होंने मातहतों को ऐसे लोगों से निपटने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


आरक्षण को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया में चल रही अफवाहों पर पैनी नजर रखने को कहा। पुलिस लाइन में आयोजित क्राइम बैठक में उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान नशे नहीं करने के निर्देश दिए। ड्यूटी के दौरान नशे में पाए जाने पर कड़ी कारवाई करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


इस मौके पर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में योगदान देने वाले सीपीयू कर्मी गणेश पांडेय, सुनील प्रकाश, संतोष पुरी, प्रकाश चंद्र को प्रशस्ति पत्र दिए गए। इसके अलावा अवैध चरस और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एसओजी जवानों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed