{"_id":"5aaea0594f1c1bb9758b5fd1","slug":"201521393753-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भ्रूण हत्या न करने की शपथ ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भ्रूण हत्या न करने की शपथ ली
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। बाल विकास विभाग ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम के तहत बीआरसी में गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान लोगों को भ्रूण हत्या नहीं करने और बेटियों की शिक्षा की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी राम सिंह ऐरी ने दीप जलाकर गोष्ठी का शुुुभारंभ किया।
स्थानीय गोघाटी बगड़ के महिला समूह ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। इन कार्यक्रमों के जरिये लोगों को बेटी बचाने और बेटी पढ़ाने के अभियान के प्रति जागरूक करने की कोशिश की। बाल विकास परियोजना अधिकारी चंद्रप्रभा रायपा ने लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान लक्ष्मी ग्वाल, गायत्री कुटियाल, मुन्नी कुंवर, हेमलताजंग, जगदीश प्रसाद, एसडी भट्ट, किशन नबियाल, पुष्पा गर्ब्याल, द्रोपदी गर्ब्याल आदि थे।