{"_id":"5a54ec7a4f1c1b35198b5bb6","slug":"201515515002-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी करो
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में रसोई गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी न होने से लोगों में गुस्सा है। नाराज लोगों ने मंगलवार को डीएम कार्यालय प्रांगण में प्रदर्शन किया। डीएम के साथ ही जिलापूर्ति अधिकारी, गैस प्रबंधकों को दिए ज्ञापन में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने की मांग की।
आम आदमी पार्टी के राज्य कमेटी के सदस्य चंद्र प्रकाश पुनेड़ा के नेतृत्व में डीएम कार्यालय पहुंचे लोगों ने रसोई गैस की कालाबाजारी के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि उपभोक्ताओं से होम डिलीवरी का चार्ज लेने के बाद भी घर पर सिलेंडर नहीं पहुंचाए जा रहे हैं।
नतीजतन लोगों को 4 से 5 घंटे तक लाइन में लगना पड़ता है। इससे समय की बर्बादी होती है। इन लोगों ने डीएम के साथ ही अन्य अधिकारियों से रसोई गैस की होम डिलीवरी कराने की मांग की। कहा कि गैस वितरण स्थल पर प्रतिदिन वितरित होने वाले सिलेंडरों की संख्या, आरक्षित क्रमांक आदि अंकित होना चाहिए।
विज्ञापन
इससे गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी पर अंकुश लगेगा। प्रदर्शन में आप के यूथ अध्यक्ष भूूपेश जोशी, प्रवक्ता महादेव भट्ट, शेर सिंह धामी, संजीव बोहरा, कमलेश मखौलिया, जगदीश कलौनी, जगदीश कलखुड़िया, शमशेर महर आदि शामिल थे।