फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   पिथौरागढ़ नगर में बिजली का संकट गहराया

पिथौरागढ़ नगर में बिजली का संकट गहराया

Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 10:34 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर में बिजली का संकट गहराया
पिथौरागढ़। ठंड का मौसम आते ही पिथौरागढ़ नगर में बिजली का संकट गहरा गया है। बुधवार को नगर के तमाम हिस्सों में घंटों बिजली गायब रही। बताया गया है कि कई स्थानों पर तार टूटने के कारण यह समस्या पैदा हुई।
विज्ञापन


घंटाकरण, खड़कोट और सेरा में सुबह पांच बजे से 10 बजे तक बिजली की सप्लाई भंग होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रई, धनौड़ा, बस्ते में रात 12 बजे से बिजली सप्लाई भंग हो गई। लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों में गुस्सा बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन


विद्युत विभाग के अवर अभियंता एचएस सौन ने बताया कि रात में कुछ इलाकों में तार टूट जाने के कारण बिजली का व्यवधान पैदा हुआ। उन्होंने कहा कि तारों की मरम्मत कर सप्लाई बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, पुराना बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती पर लोगों ने नाराजगी जताई है। नगर पालिका के पास एक तार जल जाने के कारण इस इलाके में विद्युत व्यवधान हुआ। वहीं, जिले के ग्रामीण अंचलों में भी बिजली का संकट गहराने लगा है। अस्कोट और धारचूला में रोज घंटों बिजली गायब रहती है।

पिथौरागढ़ नगर को धौलीगंगा परियोजना की बिजली मिलती है। बिजली सप्लाई के लिए चंडाक में पावर ग्रिड का सब स्टेशन बनाया गया है। इस सब स्टेशन में 24 घंटे बिजली रहती है, लेकिन नगर के आंतरिक हिस्से की विद्युत लाइन जर्जर हो जाने के कारण अक्सर व्यवधान आता रहता है।


कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार आते ही बिजली और पानी का संकट गहराने लगा है। उन्होंने कहा कि सरकार का अपने अधिकारियों पर कोई नियंत्रण नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed