{"_id":"5a09e2254f1c1bd0408b673d","slug":"201510597157-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वन पंचायत का जंगल कोटगाड़ी देवी को चढ़ाने का फैसला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वन पंचायत का जंगल कोटगाड़ी देवी को चढ़ाने का फैसला
Updated Mon, 13 Nov 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। वन पंचायत हाट की बैठक में वन पंचायत के कक्ष संख्या एक और दो को कोटगाड़ी देवी को समर्पित करने का निर्णय लिया है। वन पंचायत में हो रहे अवैध दोहन को लेकर यह फैसला लिया गया है। वन पंचायत सरपंच शंकर लाल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में वन पंचायत के अवैध दोहन पर गंभीर चिंता जताई गई। तय हुआ कि दोनों कक्षों को पांच साल के लिए भगवती कोटगाड़ी को चढ़ा दिया जाएगा।
इस अवधि में वन से लकड़ी, चारे का दोहन नहीं किया जाएगा। बैठक में लोगों ने नगर पंचायत का कूड़ा वन पंचायत के जंगल में डालने पर रोष जताया। कहा कि इससे वन को नुकसान पहुंच रहा है। कूड़े का मामला लगातार नगर पंचायत के ईओ एसडीएम के सामने उठाया जा रहा है लेकिन कूड़ा डालना बंद नहीं किया जा रहा है। कहा गया है कि 15 दिन के भीतर वन पंचायत के जंगल में कूड़ा डालना बंद नहीं किया तो गांव के लोग आंदोलन करेंगे। बैठक में विमला देवी, खष्टी लाल साह, शैलेंद्र सिंह, भगवती प्रसाद सिंह, गोविंदी देवी, देवराज साह, हेमा चौधरी, जानकी देवी, रेवती साह आदि थे।