फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   हेलीकाप्टर से अस्पताल लाए, पर नहीं बची जान

हेलीकाप्टर से अस्पताल लाए, पर नहीं बची जान

Mon, 18 Sep 2017 11:27 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
हेलीकाप्टर से अस्पताल लाए, पर नहीं बची जान

विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)।
दारमा घाटी के बोन गांव के एक बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से धारचूला अस्पताल तो पहुंचा दिया गया लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। परिजनों ने बीमार व्यक्ति के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। बताया गया है कि इस बीमार को हेलीकॉप्टर से लाने पर कुछ लोगों ने यह आपत्ति भी की थी कि हेलीकॉप्टर सेवा सिर्फ आपदा प्रभावितों के लिए है। दूसरों को लाकर सेवा का दुरुपयोग न किया जाए।


बताया गया है कि बोन गांव निवासी चैत राम (50) पुत्र जसुवा राम अपने घर पर गंभीर रूप से बीमार हो गए थे। ग्राम प्रधान आशा देवी के आग्रह पर चैत राम को हेलीकॉप्टर से छह सितंबर को धारचूला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में सिर्फ एक दिन रखने के बाद चैत राम को घर जाने की सलाह दी गई। चैत राम बिना हेलीकॉप्टर के अपने गांव नहीं जा सकता था। वापसी में हेलीकॉप्टर न मिलने के कारण वह गोठी गांव निवासी अपने रिश्तेदार के घर चले गए। रविवार रात चैत राम की मौत हो गई। इस मामले में सोमवार को मृतक की बेटी विमला देवी, छोरी देवी आदि लोगों ने एसडीएम आरके पांडे को ज्ञापन दिया और चैत राम के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। इन लोगों ने कहा कि दारमा घाटी के एक क्षेत्र पंचायत सदस्य ने चैत राम को हेलीकॉप्टर से लाने पर आपत्ति की थी। उन्होंने प्रशासन से हेलीकॉप्टर का किराया चैत राम से वसूलने की मांग की थी। एसडीएम ने कहा कि पूरे प्रकरण की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बीमार चैत राम से किराया वसूलने जैसी कोई बात नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed