{"_id":"598ded654f1c1ba43b8b468a","slug":"201502473573-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाचनी में भूस्खलन से मकान खतरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाचनी में भूस्खलन से मकान खतरे में
Updated Fri, 11 Aug 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाचनी। भारी बारिश के चलते बृहस्पतिवार रात शिव मंदिर परिसर में जबरदस्त भूस्खलन हो गया। भूस्खलन से मंदिर परिसर स्थित मुन्ना राम का मकान खतरे की जद में आ गया है। बारिश से हेलीपैड को जाने वाला मार्ग भी बंद हो गया है। प्रभावित व्यक्ति ने कहा है कि लोनिवि डीडीहाट ने हेलीपैड के लिए सड़क का निर्माण किया था।
सड़क की कटिंग के दौरान मकानों की सुरक्षा के लिए कोई उपाय नहीं किए। सड़क निर्माण के कारण भूकटाव हो रहा है। प्रभावित व्यक्ति ने राजस्व विभाग को नुकसान की सूचना देकर सुरक्षा के उपाय करने की मांग की है। राजस्व विभाग की टीम ने शुक्रवार को मौके का जायजा लेकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार कर ली है।