{"_id":"5970e5934f1c1bc27f8b4603","slug":"201500571027-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेड़ीनाग में संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेड़ीनाग में संचार कंपनियों के खिलाफ प्रदर्शन
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। बीएसएनएल और निजी कंपनी की लचर सेवाओं के खिलाफ बृहस्पतिवार को यहां के उपभोक्ताओं ने प्रदर्शन किया। कहा कि इन कंपनियों को उपभोक्ताओं की असुविधा की कोई चिंता नहीं है। संचार सेवा में खराबी से बैंक, डाकघर की सेवाओं के साथ-साथ सरकारी काम पर भी असर पड़ रहा है। कार्यालयों में ऑनलाइन काम नहीं हो पा रहे हैं।
यहां एकत्र उपभोक्ताओं ने कहा कि तीन महीने से लोग संचार असुविधा का सामना कर रहे हैं। इसका सबसे बड़ा खामियाजा बेरोजगारों और छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। अब हर फार्म को ऑनलाइन भरने के आदेश हुए हैं, लेकिन संचार की स्थिति इतनी खराब है कि रोज लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। लोगों ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जानना चाहा है कि क्या डिजिटल इंडिया का यही अर्थ होता है।
उन्हाेंने कहा कि या तो सरकार ऑनलाइन व्यवस्था को समाप्त करे या फिर संचार सुविधाओं में सुधार लाए। चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सेवा में सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में विमला देवी, तारा देवी, पुष्पा देवी, भावना देवी, शिवानी, भगवती प्रसाद, सोनू, कंचन आदि शामिल हुए। इन संचार कंपनियों का कोई भी जिम्मेदार अधिकारी यहां पर नहीं बैठता।