फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   बारिश के बीच डीडीहाट पहुंचा आठवां दल

बारिश के बीच डीडीहाट पहुंचा आठवां दल

Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
बारिश के बीच डीडीहाट पहुंचा आठवां दल
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कैलाश मानसरोवर यात्रियों का आठवां दल मंगलवार को बारिश के बीच डीडीहाट पहुंचा। बाद में आईटीबीपी सातवीं वाहिनी मुख्यालय में यात्रियों का स्वागत हुआ। यात्री दोपहर बाद आधार शिविर धारचूला को रवाना हो गए। इस दल में शामिल यात्रियों में गजब का उत्साह देखा गया।
विज्ञापन


आठवें दल के जनसंपर्क अधिकारी गोविंद मोहन ने बताया कि दल में 13 महिलाएं और 45 पुरुष सहित कुल 58 यात्री शामिल हैं। डीडीहाट पर्यटक आवासगृह में यात्रियों ने दोपहर का भोजन किया। आवासगृह के प्रबंधक आनंद आर्या के नेतृत्व में दल का स्वागत किया गया। दोपहर के भोजन में यात्रियों ने भट की दाल, भांग की चटनी, पहाड़ी चावल की खीर का स्वाद चखा। अल्प विश्राम के बाद दल आईटीबीपी मिर्थी पहुंचा, जहां छलिया नृत्य के साथ दल का स्वागत किया गया। वाहिनी के सेनानी महेंद्र प्रताप ने यात्रियों को हिमालयी क्षेत्र की जानकारी दी। बदलते मौसम और खतरनाक रास्तों पर सावधानी बरतने की सलाह दी। इसके बाद दल आधार शिविर धारचूला को रवाना हुआ।
विज्ञापन


इधर, आईटीबीपी के नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार यात्रियों का चौथा दल वापसी में बूंदी, पांचवां दल तिब्बत के कुंजू, छठा दल तकलाकोट और सातवां दल गुंजी में है। आठवें दल के स्वागत के समय आईटीबीपी वाहिनी मुख्यालय के सत्यपाल, हरवंश लाल, कुलदीप सिंह, डा. राहुल रावत, डा. दीपक गोगई सहित अधिकारी और जवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed