फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   साइकिल से 1500 किमी का सफर करेंगे पिथौरागढ़ के युवा

साइकिल से 1500 किमी का सफर करेंगे पिथौरागढ़ के युवा

Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
Updated Sat, 08 Jul 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
साइकिल से 1500 किमी का सफर करेंगे पिथौरागढ़ के युवा
पिथौरागढ़। यहां के दस युवाओं का दल रविवार सुबह साइकिल अभियान पर निकलेगा। यह दल कश्मीर के लेह और श्रीनगर तक पहुंचेगा। रविवार को दल के सदस्य मनाली को रवाना होंगे। दल को अग्रिम तौर पर पर्वतारोही पद्मश्री लवराज सिंह धर्मशक्तू ने हरी झंडी दिखाई। लवराज ने बताया कि पिछले साल उन्होंने मनाली से लेह तक साइकिल से यात्रा की थी। युवाओं को उन्होंने रास्ते के बारे में कई जानकारियां दी। लवराज की धर्मपत्नी रीना कौशल धर्मशक्तू भी इस मौके पर मौजूद रही। उन्होंने अभियान दल के सदस्यों को शुभकामना दी।
विज्ञापन


अभियान दल के सदस्य कुल 1500 किलोमीटर का सफर साइकिल से तय करेंगे। मनाली से यह दल रोहतांग दर्रा जाएगा। उसके बाद 5390 मीटर की ऊंचाई पर स्थित खारदुंगला दर्रा तक पहुंचेगा। वहां से दल का रूट लेह, नुब्रा घाटी, कारगिल, पैनगौग झील होते हुए श्रीनगर तक जाएंगे। अभियान दल में शामिल सुरेंद्र पंवार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करना, कश्मीर में पर्यटन की ताजा स्थिति का अध्ययन करना, वनस्पति और वन्यजीवों के बारे में जानकारी हासिल करना है।
विज्ञापन


दल में वीरेंद्र सिंह दरियाल, इमरान हुसैन, जगदीश भट्ट, सुरेंद्र पंवार, राकेश पांडे, सुरेश पांडे, दीपक कलपासी, राजेश जोशी, मोहन पांडे और नरेंद्र पंत शामिल हैं। दल में शामिल सभी युवा पहले भी साइकिलिंग अभियानों में हिस्सा ले चुके हैं। अभियान का आयोजन हिमालयन साइकिलिंग क्लब ने किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed