{"_id":"680fb65bb5d95a223f042875","slug":"20-20-thousand-rupees-were-taken-a-month-ago-but-polyhouses-have-not-been-installed-yet-pithoragarh-news-c-230-shld1024-127177-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: एक महीने पहले लिए 20-20 हजार रुपये, अब तक नहीं लगे पॉलीहाउस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: एक महीने पहले लिए 20-20 हजार रुपये, अब तक नहीं लगे पॉलीहाउस
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। किसानों की आय दोगुनी करने के दावे कर चलाई जा रहीं योजनाएं सफल नहीं हो पा रही हैं। खुद जिम्मेदार विभाग इन योजनाओं पर पलीता लगा रहे हैं। पॉलीहाउस का इंतजार कर रहे डीडीहाट के 50 किसान इसका प्रमाण हैं। इन किसानों से सरकारी योजना के तहत अंशदान को ले लिया गया लेकिन एक महीने बाद भी पॉलीहाउस नहीं लग सके हैं। सब्जी की बुआई शुरू हो गई है और पॉलीहाउस नहीं लगने से किसान निराश हैं।
उद्यान विभाग की योजना के तहत डीडीहाट विकासखंड के 50 से अधिक किसानों के खेतों में पॉलीहाउस लगाए जाने हैं। योजना के तहत पॉलीहाउस लगाने के लिए 80 फीसदी अनुदान सरकार से मिलना है और 20 प्रतिशत अंशदान किसानों को जमा करना है। एक महीने पहले सभी किसानों से अंशदान के 20-20 हजार रुपये तो ले लिए गए लेकिन अब तक पॉलीहाउस नहीं लगाए गए हैं। विभाग को अंशदान का ब्याज तो मिल रहा है लेकिन किसानों के हाथ अब तक खाली हैं।
विभाग की लेटलतीफी किसानों पर भारी पड़ रही है। सब्जी की बुआई शुरू हो चुकी है लेकिन पॉलीहाउस न लगने से संबंधित किसानों के खेत बंजर हैं। बुआई का समय बीतने के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि उनकी आय दोगुनी करने के दावे कर सरकारी योजनाएं तो संचालित की गईं हैं लेकिन इनका लाभ नहीं मिल रहा है। यदि पॉलीहाउस लग जाएं तो वे अपने खेतों में समय से सब्जी के बीज और पौधे रोप सकेंगे। संवाद
विज्ञापन
कोट
पॉलीहाउस लगाने का काम शीघ्र शुरू होगा। डीडीहाट विकासखंड से ही यह काम शुरू किया जाएगा। - आरके सिंह, मुख्य उद्यान अधिकारी, पिथौरागढ़