फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   19th Rank of Deeksha Joshi in IAS

आईएएस परीक्षा में पिथौरागढ़ की दीक्षा की 19वीं रैंक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 31 May 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
19th Rank of Deeksha Joshi in IAS
पिथौरागढ़ में प्रदेश प्रवक्ता पिता और मां आईएएस बेटी को मिठाई खिलाते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी की बेटी दीक्षा जोशी ने यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में देश में 19वीं रैंक हासिल कर पिथौरागढ़ जिले का नाम रोशन किया है। उन्होंने तीसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की। दीक्षा सिविल सेवा परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली सोरघाटी की पहली बेटी हैं।
विज्ञापन

सिलौनी गांव निवासी दीक्षा ने बताया कि बचपन से ही सिविल सर्विसेज में जाने का लक्ष्य था। परिवार ने हर फैसले में साथ दिया। उन्होंने कहा कि जो भी कैडर उन्हें मिलेगा वह उसमें पूरी लगन और जिम्मेदारी से कार्य करेंगी। कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर संचालित करने का काम निष्ठा से करूंगी। बकौल दीक्षा उन्होंने आईएएस की तैयारी के लिए प्रतिदिन सात से आठ घंटे पढ़ाई की। प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के दौरान पढ़ाई पर और अधिक ध्यान दिया।
विज्ञापन

दीक्षा ने प्राथमिक शिक्षा पिथौरागढ़ के विज्डम स्कूल और हाईस्कूल की पढ़ाई मल्लिकार्जुन स्कूल से की। इंटर की पढ़ाई वेलहेम गर्ल्स कॉलेज देहरादून से करने के बाद एमबीबीएस किया और दून मेडिकल कॉलेज से इंटर्नशिप की। तीन साल पहले दून मेडिकल कॉलेज में इंटरर्नशिप के दौरान सिविल सर्विसेज की तैयारी की प्रेरणा मिली और 19वीं रैंक हासिल कर जिले और राज्य का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस उपलब्धि से सीमांत क्षेत्र में खुशी की लहर है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर उनकी सफलता का जश्न मनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पापा की प्रेरणा से बनी सफलता का आधार
पिथौरागढ़। दीक्षा ने बताया कि बचपन से पिता ने आईएएस बनने की प्रेरणा दी। बताया कि बचपन में पिताजी बताते थे कि सिविल सर्विसेज अच्छा कॅरिअर है। इंटर के बाद मेडिकल की पढ़ाई कर एमबीबीएस पूरा किया। इंटर्नशिप के दौरान सिविल सर्विसेज की तरफ फिर से रुझान बढ़ा और तैयारियां शुरू कीं। तीसरे प्रयास में परीक्षा में सफलता प्राप्त की। परीक्षा में सफलता के पीछे मेंटर अनुपम जैन हैं, जिन्होंने सही दिशा दिखाई। न्यू जर्सी यूएसए से पीएचडी कर रहे भाई रजत जोशी और परिवार का पूरा हाथ मेरी सफलता में रहा। कहा कि भाई रजत लगातार उन्हें प्रेरित करते रहे।
पिता बोले पूरे राज्य का नाम किया रोशन
पिथौरागढ़। संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में 19वीं रैंक प्राप्त करने वाली दीक्षा के पिता भाजपा प्रदेश प्रवक्ता सुरेश जोशी ने कहा कि उनकी बेटी ने जिले का ही नहीं राज्य का मान भी बढ़ाया है। आज के दिन वह पिथौरागढ़ और राज्य की बेटी है। जो खुशी उन्हें है उतनी खुशी जिले और राज्य के लोगों को भी होगी। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जिस उद्देश्य के लिए उनकी बेटी ने यह परीक्षा पास की है वह एक दिन पूरी जिम्मेदारी के साथ आम जनता के हित में कार्य करेंगी।
बचपन से ही होनहार रही है दीक्षा
पिथौरागढ़। दीक्षा की सफलता से माता गीता जोशी गदगद हैं। गीता ने बताया कि उनकी बेटी बचपन से ही होनहार रही है। बेटी हर कार्य के लिए हमारी राय जरूर लेती थी। सिविल सेवा परीक्षा में सफलता पाकर उनकी बेटी को समाज हित में काम करने का अवसर मिला है। मैं उम्मीद करती हूं बेटी हर वर्ग के तबके के लिए पूरी ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करेगी।

दीक्षा की सफलता पर तमाम लोगों ने दी बधाई
पिथौरागढ़। दीक्षा की सफलता पर तमाम लोगों ने खुशी व्यक्त कर उनको बधाई दी है। डीडीहाट के विधायक विशन सिंह चुफाल, भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया, जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, पालिका अध्यक्ष राजेंद्र रावत, मनोज सामंत, केदार जोशी, राकेश देवलाल, राजेश शर्मा, महेश पाठक गोलू, जनमंच के संयोजक भगवान रावत, पूर्व विधायक चंद्रा पंत, भाजपा नेता भूपेश पंत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, पूर्व जिपं अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा आदि ने बधाई दी है। पिथौरागढ़ के विधायक मयूख महर और यूथ कांग्रेस अध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने भी दीक्षा को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed