{"_id":"5ca24f52bdec2214222a8aca","slug":"191554141010-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों को प्रति उतर देने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रशिक्षण में अनुपस्थित कार्मिकों को प्रति उतर देने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए नियुक्त पीठासीन और मतदान अधिकारियों के विगत दिनों आयोजित दो दिनी प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने इसे गंभीरता से लिया है। उन्होंने अनुपस्थित कार्मिकों को तीन दिन के भीतर जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
28 और 29 मार्च को एलएसएम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय पीठासीन और मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। दो दिनी प्रशिक्षण में कुल 13 कार्मिक अनुपस्थित पाए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अनुपस्थित कार्मिकों को तीन दिन के भीतर अपना जवाब देने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने बताया है कि यदि इन कार्मिकों से संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है तो उनके खिलाफ लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम की धारा 134 के अंतर्गत तत्काल आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि उक्त प्रशिक्षण में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट सहायक अभियंता लोनिवि अस्कोट, राइंका बनकोट और जौलजीबी में प्रवक्ता पद पर तैनात दो पीठासीन अधिकारी, 10 मतदान अधिकारी प्रथम प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। उन्होंने कहा है कि निर्वाचन संबंधी अगला प्रशिक्षण चार से सात अप्रैल तक विधानसभावार डिग्री कॉलेज पिथौरागढ़ में दिया जाएगा। उन्होंने उक्त प्रशिक्षण में मतदान कार्मिकों को अवश्य उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी दी है कि जो मतदान कार्मिक अनुपस्थित पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।