फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ब्लाक प्रमुख, 21 क्षेत्र समिति सदस्य और 37 ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल

ब्लाक प्रमुख, 21 क्षेत्र समिति सदस्य और 37 ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 31 Mar 2019 11:32 PM IST
विज्ञापन
ब्लाक प्रमुख, 21 क्षेत्र समिति सदस्य और 37 ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल

विज्ञापन
गंगोलीहाट(पिथौरागढ़)। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा चुनाव प्रचार के लिए रविवार को गंगोलीहाट पहुंचे। उन्होंने रोड शो करने के बाद चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान ब्लाक प्रमुख, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सहित 21 क्षेत्र पंचायत सदस्य, 37 ग्राम प्रधानों और नगर पंचायत के छह सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


प्रत्याशी अजय टम्टा ने कांग्रेस को एक प्राइवेट लिमिटेड पार्टी जबकि सपा और बसपा को परिवारों की पार्टी बताया। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख गंगा बिष्ट, जिपंस सुरेश प्रसाद, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राम सिंह बिष्ट, कांग्रेस कमेटी के नगर अध्यक्ष राजीव बोहरा, नगर पंचायत के छह सभासद बहादुर राम, मोहन कार्की, संजय बोहरा, राजेंद्र धानिक, प्रेमा कोहली, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह, गोकुल प्रसाद, राजेंद्र सिंह, भुवन गिरी, जीवन प्रसाद, कैलाश राम, ग्राम प्रधान अर्जुन, रणजीत राम, मनोहर सिंह, आनंद सिंह, दलीप सिंह, पंकज कुमार, आनंद सिंह, भगवान सिंह, ठाकुर सिंह, मदन लाल सहित 21 बीडीसी सदस्य और 37 ग्राम प्रधान भाजपा में शामिल हुए। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक मीना गंगोला, ललित पाठक, भगवान बल्लभ पंत, कुशल मौरा, खुशाल भंडारी, नगर अध्यक्ष भाजपा रमेश बोरा, ग्रामीण अध्यक्ष प्रेम चंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। इससे पूर्व अजय टम्टा ने बेड़ीनाग और राईआगर में भी चुनाव प्रचार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed