फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   चुनाव बहिष्कार की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

चुनाव बहिष्कार की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 20 Mar 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार की अफवाह फैलाने पर होगी कार्रवाई
पिथौरागढ़। लोकसभा चुनाव में आदर्श आचार संहिता के प्रभावी होने के बाद पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर भी नजर रखी जा रही है। इसके तहत आचार संहिता का उल्लंघन करने और अफवाह फैलाने वालों के साथ ही सोशल मीडिया में चुनाव बहिष्कार की झूठी सूचनाएं प्रसारित करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि कई लोगों द्वारा चुनाव बहिष्कार की झूठी अफवाहें भी फैलाई जा रही हैं। कई तथ्य बिना पुष्टि के लोगों के द्वारा सीधे कट-पेस्ट, फॉरवर्ड किए जा रहे हैं। इन सबको ध्यान में रखते हुए सोशल मीडिया, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर और यू ट्यूब पर भी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया के किसी भी प्लेफार्म या ग्रुप में बिना पुष्टि के अफवाह बनने या सामाजिक समरसता बिगाड़ने वाले संदेशों को किसी दूसरे ग्रुप को फॉरवर्ड करने पर आईटी एक्ट एवं आईपीसी की सुसंगत धाराओं के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed