{"_id":"5c83f970bdec2214222a734f","slug":"191552152944-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला दिवस सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला दिवस सप्ताह के तहत हुई गोष्ठी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/गंगोलीहाट/धारचूला। महिला दिवस सप्ताह के तहत जिला मुख्यालय के साथ ही गंगोलीहाट और धारचूला में गोष्ठी, सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
मानस एकेडमी में हुई गोष्ठी में विद्यालय के निदेशक डॉ. अशोक पंत, प्रबंधक कंचनलता पंत, प्रशासनिक अधिकारी गजेंद्र सिंह बोहरा, प्रधानाचार्य मीनू भट्ट, उप प्रधानाचार्य सुनीता रावत, शिक्षक एसएस बोरा, बृजमोहन अवस्थी, दीपक कापड़ी ने महिला सशक्तीकरण पर विचार रखे। गंगोलीहाट के हिमालयन विकास समिति परिसर में समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में हुई गोष्ठी में महिला सशक्तीकरण पर चर्चा हुई। गोष्ठी में गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, गणाईगंगोली के महिला समूह और सहकारिता से जुड़ी महिलाएं शामिल थीं।
गंगोलीहाट के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उमा पांडे के मुख्य आतिथ्य में गोष्ठी हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। नगर पंचायत अध्यक्ष जयश्री पाठक, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष विमला पांडेय, ब्लॉक अध्यक्ष नीमा परगाईं, महामंत्री भावना देवी, रजनी देवी, कंचन उपाध्याय, विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रेणू शाह ने विचार रखे। धारचूला के प्राथमिक विद्यालय कुटी में प्रधानाचार्य आभा फकलियाल ने लक्ष्मी देवी को सम्मानित किया। लक्ष्मी देवी ने गरीब परिवार से होने के बावजूद एक लड़की को गोद लिया है। प्रधान सरिता देवी आदि मौजूद थे।