{"_id":"5c436000bdec227d9070b3ab","slug":"191547919360-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुअरों ने उजाड़ी गेहूं की फसल, किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुअरों ने उजाड़ी गेहूं की फसल, किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट विकासखंड के रामगंगा घाटी से लगे सुंगाल क्षेत्र में जंगली सुअरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुअरों ने गेहूं की खेती चौपट कर दी है।
क्षेत्र पंचायत सदस्य कृष्ण नाथ ने बताया कि सुअरों ने सुंगाल गांव में जबरदस्त आतंक मचा रखा है। झुंड के रूप में आ रहे सुअर खेतों को खोद डाल रहे हैं। अंधेरा होते ही सुअरों के झुंड खेतों में पहुंच जा रहे हैं। सुअरों ने गेहूं के खेतों को बुरी तरह खोद डाला है। कई खेतों में गेहूं के पौधे तक नहीं रह गए हैं।
उन्होंने बताया कि इलाके के लोग खेतीबाड़ी कर जीवन यापन करते हैं। सुअरों के आतंक से किसान परेशान हो गए हैं। सुअरों के आतंक में रोक लगाने का मामला कई क्षेत्र पंचायत की बैठक में उठाया जा चुका है लेकिन सुअरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत सदस्य ने कहा कि इस बार तो किसानों को बीज के लायक भी गेहूं खेतों से नहीं मिलेंगे। सुअरों के आतंक के कारण लोग खेती से विमुख हो रहे हैं। उन्होंने वन विभाग से सुअरों के आतंक पर रोक लगाने की मांग की है।