{"_id":"5b3d02504f1c1b97468b4968","slug":"191530724944-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेपाल के डोटी जिले में करेंट से चार लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेपाल के डोटी जिले में करेंट से चार लोगों की मौत
Updated Wed, 04 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बैतड़ी(नेपाल)। नेपाल के प्रदेश नंबर सात के डोटी जिले में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि घटना में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
डोटी प्रहरी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श गांव पालिका एक बाझकचासी गांव में खराब पोलों को बदलने का काम चल रहा था। अचानक बिजली की लाइन में करंट आने से गड्ढा खोदने का काम कर रहे लोकेंद्र खड़का(23)जयेंद्र खड़का(30)वीरेंद्र खड़का(24) दीप बहादुर खड़का(24) की मौके पर ही मौत हो गई। नारायण खड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का इलाज दिपायल स्थित शैलेश्वर अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी मान बहादुर खड़का ने बताया चारों लोगों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। जांच अनुसंधान शाखा को सौंपी गई है।