{"_id":"5b2bf2c24f1c1b603c8b4c97","slug":"191529606850-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएफसी थल बी ने हिमालया क्लब चौकोड़ी को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीएफसी थल बी ने हिमालया क्लब चौकोड़ी को हराया
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। थल फुटबाल क्लब की ओर से आयोजित द्वितीय चैंपियन कप फुटबाल टूर्नामेंट में टीएफसी बी ने एकतरफा मुकाबले में हिमालया क्लब चौकोड़ी की टीम को 4-0 से परास्त किया।
थल के मिनी स्टेडियम में चल रहे मुकाबले में टीएफसी थल की टीम ने बेहतर पास और गेंद पर शानदार नियंत्रण रखते हुए पूरे समय में अपनी पकड़ कायम रखी। मध्यांतर तक थल की टीम अपने बेहतर खेल की बदौलत 3-0 से आगे थी। थल की ओर से सागर ने 2, नीरज,सूरज ने 1-1 गोल किया। कमजोर आक्रमण के चलते चौकोड़ी की टीम पूरे खेल में कोई गोल नहीं कर पाई।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि पूर्व स्थानीय खिलाड़ी दुर्गा सिंह पांगती व कुंदन सिंह खाती ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारंभ किया। मैच में रेफरी मनीष बिष्ट,लाइन मैन राजा जोशी, चंदन चंद थे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राजू पंचपाल, क्लब प्रवक्ता विशाल बिष्ट, देवराज सत्याल, दानू पाठक, बबलू सामंत, मनोहर सिंह क्वीरीयाल, सुंदर राम मौजूद थे।