{"_id":"5b181cfa4f1c1b64068b4d07","slug":"191528306938-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील रहें : एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील रहें : एसपी
Updated Wed, 06 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। पुलिस अधीक्षक रामचंद्र राजगुरु ने मासिक अपराध बैठक में अधीनस्थों को ईमानदारी से कार्य करते हुए पुलिस की छवि को सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने जनता की समस्याओं को ध्यान से सुनकर उनका निराकरण करने और महिला अपराधों के प्रति अत्यधिक संवेदनशील रहने को भी कहा।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित बैठक में एसपी ने कहा कि प्रत्येक शिकायत पर तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने अपराधों पर अंकुश लगाने, यातायात व्यवस्था को प्रभावी बनाने और समाज में समानता लाने के लिए ईमानदारी से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित अपराधों का शीघ्र खुलासा करने, महिला अपराधों के प्रति संवेदनशील रहने, अपराध की विवेचना को निष्पक्ष तरीके से करने, वाहनों की चेकिंग, ओवर स्पीड वाहनों के चालान एवं लाइसेंस निरस्तीकरण पर विशेष ध्यान रखने को कहा।
अभियोजन अधिकारी सुनीता भट्ट ने विवेचनाओं के दौरान महत्वपूर्ण कानूनी प्रक्रियाओं और नए कानूनी प्रावधानों के संबंध में जानकारी दी। बैठक में अपर राज्य रेडियो अधिकारी बीबी तिवारी, सीओ शेखर चंद्र सुयाल, प्रतिसार निरीक्षक महेश चंद्र कांडपाल, एलआईयू निरीक्षक केके पाठक, महिला सैल प्रभारी श्वेता दिगारी, टीएसआई दरबान सिंह, राजीव मोहन उप्रेती, मोहन बरदोला आदि मौजूद रहे।