{"_id":"5b157ee04f1c1bfd6e8b61f5","slug":"191528135392-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क बनने तक जारी रहेगा अनशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क बनने तक जारी रहेगा अनशन
Updated Mon, 04 Jun 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मणकनाली से जाखनी-भामा-पाभें के लिए सड़क निर्माण की मांग को लेकर तहसील मुख्यालय में क्रमिक अनशन जारी है। सोमवार को तीसरे दिन अनशन पर पनकट्या के लोग बैठे हैं। उन्होंने सड़क बनने तक अनशन जारी रखने का एलान किया।
संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंचल सिंह की अध्यक्षता में अनशन स्थल पर हुई सभा में वक्ताओं ने सड़क निर्माण न होने पर रोष जताया। कहा कि आज भी लोगों को मोटर सड़क तक आने के लिए कई किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। संघर्ष समिति के संरक्षक पुष्कर सिंह भंडारी ने कहा कि यदि सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं होता है, तो क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील कर दिया जाएगा।
इस दौरान संघर्ष समिति का विस्तार करते हुए पूरन महरा को उपाध्यक्ष, कैलाश सिंह महरा को महामंत्री, भूपाल सिंह को सचिव पुष्कर सिंह को उप सचिव, हरगोविंद महरा, दर्शन राम, बहादुर सिंह को सदस्य बनाया गया। सोमवार को पूरन राम आगरी, जोगार राम, दर्शन राम, सुरेश राम क्रमिक अनशन पर बैठे। इनके समर्थन में चंचल सिंह, हरगोविंद महरा, बहादुर सिंह, पूरन सिंह रावल, प्रताप सिंह, भगवान सिंह ने धरना दिया।
विज्ञापन
पीएमजीएसवाई के अधिकारी वार्ता को पहुंचे
गंगोलीहाट। सोमवार को पीएमजीएसवाई डिवीजन के सहायक अभियंता केएस गड़िया, सहायक अभियंता रीना नेगी, जेई पंकज उप्रेती ने संघर्ष समिति के पदाधिकारियों से मुलाकात की। बताया कि 7.2 किमी सड़क के वन भूमि के प्रस्ताव भारत सरकार के नोडल को भेजे गए हैं। वन भूमि का निस्तारण होते ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
गंतोला के लोग भी हुए मुखर
गंगोलीहाट। मणकनाली से गंतोला तक सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर गंतोला क्षेत्र के लोग मुखर हो गए हैं। इन लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा है कि गंतोला तक 3.5 किमी सड़क का निर्माण होने से प्रख्यात गुप्तगंगा भी सड़क मार्ग से जुड़ जाएगा। कहा कि क्षेत्र को जाने वाला पैदल रास्ता काफी खतरनाक है। आवाजाही के दौरान यहां कई हादसे हो चुके हैं। इन लोगों ने इलाके के लिए सड़क निर्माण कराने की मांग की है। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य हरीश भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य पुष्कर सिंह, नर सिंह बिष्ट, प्रधान कमला देवी, प्रधान संगठन के अध्यक्ष देवेंद्र भट्ट, राजेंद्र सिंह, होशियार सिंह, कल्याण सिंह, किशन सिंह, भूपाल सिंह के हस्ताक्षर हैं।