{"_id":"5b1427b14f1c1bfd6e8b5f8d","slug":"191528047537-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुते के नवजात को नोचने की जांच शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुते के नवजात को नोचने की जांच शुरु
Updated Sun, 03 Jun 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/हल्द्वानी। 30 मई को कुत्ते के जबड़े में लहूलुहान नवजात शिशु के मामले की पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अमर उजाला ने मानवता को शर्मसार करने वाला यह मामला एक जून के अंक में प्रमुखता से उठाया था। उधर, हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा ने मानवाधिकार आयोग को पत्र लिखकर मामले की जांच और कार्रवाई करने की मांग की है।
बीती 30 मई को शहर के टनकपुर रोड पर एक कुत्ता मुंह में नवजात के शव को मुंह में दबोच कर ले जा रहा था। टकाना निवासी कैलाश बिष्ट ने यह मार्मिक दृश्य कैमरे में कैद कर लिया। बृहस्पतिवार को यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। मामला अखबार में आने के बाद पुलिस, प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले को कन्या भ्रूण हत्या से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में शनिवार को प्रत्यक्षदर्शी कैलाश बिष्ट से जानकारी हासिल की।
पुलिस उपाधीक्षक शेखर सुयाल ने बताया कि मामले की हर पहलू को ध्यान में रखकर छानबीन की जा रही है। कई टीमें प्रकरण की जांच में जुटी हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर हल्द्वानी के सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह चड्डा ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के सामने मामला उठाया है। उन्होंने पूरे प्रकरण की जांच कराने के साथ ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मानवाधिकार आयोग के पास मामला जाने से पुलिस पर प्रकरण के खुलासे का दबाव और बढ़ गया है।