{"_id":"5a54ec784f1c1b0f788b78af","slug":"191515515000-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिथीन रखने पर 17 व्यापारियों से जुर्माना वसूला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिथीन रखने पर 17 व्यापारियों से जुर्माना वसूला
Updated Tue, 09 Jan 2018 09:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धारचूला (पिथौरागढ़)। तहसील प्रशासन, नगरपालिका और पुलिस ने मंगलवार को नगर में व्यापक छापामार अभियान चलाकर 17 व्यापारियों से पॉलिथीन की थैलियां पकड़ी। इन व्यापारियों से 8700 रुपये का जुर्माना वसूल किया।
इसके अलावा दुकानों के आगे गंदगी फैलाने वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई। नगर में रोक के बावजूद चोरी छिपे पॉलिथीन की थैलियों का प्रयोग होने पर प्रशासन ने आकस्मिक रूप से यह छापा मारा।
एसडीएम आरके पांडे के निर्देश पर तहसीलदार डॉ. ललित मोहन तिवारी, पालिका के अधिशासी अधिकारी श्रीकांत और थाना प्रभारी पीएस नेगी ने पूरी टीम के साथ नगर की दुकानों की चेकिंग की। बताया गया कि कुछ व्यापारियों ने पॉलिथीन की थैलियां दुकानों में छिपाकर रखी थी।
विज्ञापन
ऐसे दुकानदारों से पॉलिथीन की थैलियां जब्त की गई और मौके पर ही जुर्माना वसूला गया। साथ ही सख्त चेतावनी दी गई कि यदि दोबारा पॉलिथीन की थैलियां मिली तो जुर्माने की राशि बढ़ा दी जाएगी। प्रशासन ने यह सारा काम इतनी गोपनीय तरीके से किया कि व्यापारियों को भनक तक नहीं लगी।
टीम ने सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। व्यापारियों को चेतावनी दी कि अपने प्रतिष्ठानों के आगे किसी प्रकार की गंदगी न फैलाएं। यदि किसी दुकान के आगे गंदगी मिली तो जुर्माना वसूला जाएगा। नगरपालिका ने पहले ही पॉलिथीन के प्रचलन पर पूरी तरह रोक लगाने वाला आदेश पारित कर रखा है।