{"_id":"59e247864f1c1bee688b5b37","slug":"191508001670-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुवानी में छात्रों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुवानी में छात्रों ने बीएसएनएल का पुतला फूंका
Updated Sat, 14 Oct 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़)। छात्रों और उपभोक्ताओं ने शनिवार को बीएसएनएल का पुतला दहन कर आक्रोश जताया। मुवानी में बीएसएनएल की ब्राडबैंड सेवा डेढ़ महीने से ठप पड़ी है।
मुवानी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष त्रिलोक रावत के नेतृत्व में एकत्रित छात्रों ने कहा कि ब्राडबैंड सेवा बंद होने से इंटरनेट काम नहीं कर रहा है। विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए अब ऑनलाइन आवेदन करना पड़ता है, लेकिन संचार सेवा में गड़बड़ी के कारण छात्र इसका लाभ नहीं ले पा रहे हैं।
छात्रों ने कहा कि मुवानी में बीएसएनएल के एक्सचेंज में कोई विभागीय कर्मचारी नहीं बैठता। अल्मोड़ा महाप्रबंधक कार्यालय से बात करने पर कभी भी सही जवाब नहीं मिलता। इस कारण उपभोक्ताओं की समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। ब्राडबैंड सेवा में खराबी से बैंक और डाकघर के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। प्रदर्शन में त्रिभुवन भट्ट, नीरज कुमार, हिमांशु पुजारा, भुवन कापड़ी, कमलेश कुमार, बसंत राम, कविता कन्याल, ऋतु गोस्वामी आदि शामिल थे।