{"_id":"596e46654f1c1ba05d8b46c6","slug":"191500399205-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नया कृषि यंत्र लौटाए या 50 हजार रुपये दे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नया कृषि यंत्र लौटाए या 50 हजार रुपये दे
Updated Tue, 18 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला उपभोक्ता फोरम ने कृषि यंत्रों की सप्लाई करने वाली एजे ब्रदर्स के मालिक अरुण अरोरा को आदेश दिया है कि वह किसान ललित मोहन सिंह रावत को बेचे गए खराब कृषि यंत्र शक्ति कौब बीडर के बदले नया कृषि यंत्र उपलब्ध कराएं। यदि वह नया कृषि यंत्र नहीं देता है तो किसान ललित मोहन रावत को 50 हजार रुपये की राशि दें।
इसके अलावा खराब यंत्र के कारण हुई कृषि हानि के मुआवजे के तौर पर पांच हजार और वाद व्यय के रूप में पांच हजार (कुल 10 हजार रुपये) भी दें। जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष जिला जज राजेंद्र जोशी और सदस्य कमला ओझा ने यह आदेश पारित किया।
बताया गया कि ललित मोहन रावत ने 50 हजार रुपये में यह उपकरण खरीदा, लेकिन इस खराब यंत्र से कृषि का कार्य नहीं हो पाया। कई बार वह इस यंत्र को बदलने के लिए विक्रेता के पास गया, लेकिन उसे नहीं बदला गया। बाद में यह मामला उपभोक्ता फोरम में दायर किया गया।