फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   इस बार सभी जगह शानदार ढंग से उग गया हरेला

इस बार सभी जगह शानदार ढंग से उग गया हरेला

Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
Updated Sat, 15 Jul 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
इस बार सभी जगह शानदार ढंग से उग गया हरेला
पिथौरागढ़। कहते हैं कि यदि हरेला सही ढंग से उग जाए तो उस साल फसलें अच्छी होती हैं और यह सुख, संपन्नता का संकेत होता है। इस बार घरों, मंदिरों में बोया गया हरेला शानदार तरीके से उगा है। रविवार को सुबह सभी घरों में हरेले के तिनकों से सिर पूजन होगा। परिवार के सदस्यों के सिर पर घर की महिलाएं लाग हरेला, लाग बग्वाली, जी रयै, जागि रयै, हिमालन ह्यूं छन जाणे, दुबाक जाड़ा छन जाणे, जी रयै, जागि रयै के आशीर्वचनों के साथ पूजन करेंगी।
विज्ञापन


हरेला श्रावण संक्रांति के दिन मनाया जाता है। अतीतकाल से यह परंपरा चली आ रही है। हरेला पर्व को मनाने के पीछे यही तर्क है कि कुमाऊं के लोग काफी पहले से पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहे थे। सावन में अच्छी बारिश होती है। इसलिए संक्रांति से सात दिन पहले एक बर्तन में मिट्टी डालकर सप्तधान्य बोए जाते हैं। यदि सप्तधान्य के यह बीज बेहतरीन ढंग से उग जाएं तो उस बार अच्छी फसल की उम्मीद होती है। यदि किसी वर्ष हरेला के सप्तधान्य सही ढंग से नहीं उग पाए तो यह अनुमान लगाया जाता है कि फसलों का उत्पादन कम होगा। इस कारण हरेला कृषि से जुड़ा पर्व भी है। यह अच्छी बारिश, अच्छी फसल के साथ-साथ परिवार की सुख समृद्धि का भी प्रतीक है।
विज्ञापन


इतिहासकार डा. मदन चंद्र भट्ट का कहना है कि ऋग्वेद में तीन देवियों इला, पृथ्वी और सरस्वती का उल्लेख है। हरेला के दिन पृथ्वी देवी का पूजन होता है। सावन के महीने में होने वाले हरेले का संबंध भगवान शिव से भी जोड़ा गया है। वैसे कुमाऊं में चैत्र नवरात्र, शारदीय नवरात्र के समय भी हरेला उगाने की परंपरा है, लेकिन श्रावण संक्रांति के दिन मनाए जाने वाले हरेला पर्व का महत्व ज्यादा है। अब हरेला पर्व का सरकारीकरण होने लगा है। सरकार भी इस मौके पर कई कार्यक्रम तय करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed