{"_id":"59416edc4f1c1b8a7d8b462f","slug":"191497460444-pithoragarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में आज से तेज बारिश का अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में आज से तेज बारिश का अलर्ट जारी
Updated Wed, 14 Jun 2017 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ में आज से तेज बारिश का अलर्ट जारी
पिथौरागढ़। जिले में बृहस्पतिवार से मौसम का मिजाज बदल जाएगा। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून से मिले पूर्वानुमान के आधार पर जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ने अलर्ट जारी कर दिया है और 15 जून से अगले 36 घंटे तक जिले में कुछ स्थानों पर तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
जिला प्रशासन ने एक बार फिर से सभी उपजिलाधिकारियों, तहसीलदारों से कहा है कि संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी करें। लोगों से आवागमन के समय सावधानी बरतने की अपील की गई है। जिले में पिछले तीन दिन से मौसम खुश्क बना हुआ है। इस कारण सभी स्थानों पर तेज गर्मी पड़ रही है। घाटी वाले इलाकों में गर्मी के कारण दिन के समय जनजीवन पर असर पड़ रहा है। लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। बारिश होने पर लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
मुनस्यारी और अस्कोट में बारिश
मुनस्यारी/अस्कोट (पिथौरागढ़)। पिछले तीन दिन से गर्मी की मार झेल रहे मुनस्यारी और अस्कोट के लोगों को बुधवार अपरान्ह करीब पांच बजे से हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। मुनस्यारी में बारिश के बाद तापमान में गिरावट आ गई और मौसम सुहावना हो गया। अस्कोट में गरज के साथ तेज बारिश हुई। बारिश से जनजीवन पर असर पड़ा। जिला मुख्यालय और आसपास के इलाकों में दोपहर बाद घने बादल छा गए।